जैतहरी। अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया गया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपाध्यक्ष, विंध्य विकास प्राधिकरण तथा पूर्व अध्यक्ष, केसरवानी वैश्य सभा मध्यप्रदेश श्री अनिल कुमार गुप्ता की माताश्री का बुधवार, 02 सितंबर 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जैतहरी सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।दिवंगत माताश्री नगर परिषद जैतहरी के अध्यक्ष उमंग गुप्ता की दादी थीं। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।उनके निधन पर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह, कैबिनेट मंत्री दिलीप जायसवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका अध्यक्ष पसान रामअवध सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बिजुरी साहबीन पनिका, डूमर कछार नगर परिषद अध्यक्ष सुनील चौरसिया, नगर पालिका कोतमा अध्यक्ष अजय सराफ, पार्षद पवन कुमार चीनी, पार्षद सुभाष मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।कल होगा अंतिम संस्कारपरिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिवंगत माताश्री की अंत्येष्टि 03 सितंबर 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे मुक्तिधाम (मील टोला), जैतहरी में की जाएगी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार गुप्ता की माताश्री का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
