• Mon. Nov 16th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दीपक मांझी को सौंपी केशवाही मंडल की जिम्मेदारी

Oplus_19005440
Spread the love

नियुक्ति से कोयलांचल क्षेत्र में खुशी का माहौल, समर्थकों और शुभचिंतकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

धनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं मंडल स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला शहडोल द्वारा मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसी क्रम में दीपक मांझी को केशवाही मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की खबर से कोयलांचल क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के दिशा-निर्देशन में की गई है। इसमें संभाग प्रभारी सुशील राय, जिला प्रभारी पुष्पा पटेल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा की सहमति शामिल रही। नियुक्ति पत्र पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश कन्नौजिया के हस्ताक्षर हैं।

दीपक मांझी को केशवाही मंडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब उनसे मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनसंपर्क को मजबूत बनाने की अपेक्षा रहेगी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

नियुक्ति को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि दीपक मांझी संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।

रामपुर कोयला खदान में जय अंबे के कार्यों से किसानों और स्थानीय बेरोजगारों को मिल रहा लाभ70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का दावा, आसपास के 20 से 25 गांवों में रोजगार के साथ मूलभूत सुविधाओं के विकास पर भी जोर; प्रोजेक्ट हेड अश्वनी सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय।
26 वर्षों से शुद्धता और विश्वास की पहचान बना चंदेरिया आभूषण, कोतमा
जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में आयोजित हुई जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता, खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *