• Thu. May 14th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

कोतमा विधानसभा में संगठन को मिली नई मजबूती, बेलियाबड़ी मंडलम अध्यक्ष बने श्रीकांत चतुर्वेदी

Oplus_16908288
Spread the love

अनूपपुर।
कोतमा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 86 में संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में कांग्रेस संगठन द्वारा नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में बेलियाबड़ी मंडलम अध्यक्ष पद पर श्रीकांत चतुर्वेदी की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीकांत चतुर्वेदी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा गया कि प्रदेश कांग्रेस के ऊर्जावान एवं जुझारू अध्यक्ष Jeetu Patwari, प्रदेश प्रभारी Harish Chaudhary, नेता प्रतिपक्ष Umang Singhar एवं संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। कोतमा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने तथा युवाओं को जोड़ने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *