• Tue. Jun 2nd, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

शहडोल में एसटीपी परियोजना का निरीक्षण सुरक्षा उपायों को बढ़ाने और कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

Spread the love

शहडोल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के उप परियोजना संचालक (तकनीकी) श्री शेलेंद्र शुक्ला ने शहडोल के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने देखा कि इलेक्ट्रोमैकेनिकल कार्यों के अंतर्गत खरीद और स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने एसटीपी का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। डीपीडी (टी) ने 33 केवी विद्युत लाइन के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए तथा पुन: उपयोग योजना जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। श्री शुक्ला ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल के साथ मिलकर सभी संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री शुक्ला ने ठेकेदार को पर्याप्त बैरिकेड्स, जीआई शीट और उचित साइनेज लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *