• Tue. Jun 2nd, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

जन सहयोग से ग्राम पंचायत चुहिरा के ग्राम महुआ टोला में किया गया बोरी बंधान

Spread the love

शहडोल जन अभियान परिषद द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जन सामान्य के सहयोग से बोरी बंधान कर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जा रहा है। गोहपारू जनपद पंचायत के सेक्टर नंबर 3 चुहिरी के ग्राम पंचायत चुहरा, ग्राम महुआ टोला में, ग्राम पंचायत एवं जन अभियान परिषद के सहयोग से श्रमदान के माध्यम से बोरी बंधान का कार्य किया गया। बोरी बंधान से नाले में बहते हुए पानी को रोकने से नाले में पानी का भराव दिखने लगा। इस पानी का उपयोग किसान खेती में सिंचाई के लिए कर सकेंगे। साथ ही पशु-पक्षियों को भी पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। बोरी बंधान में ग्राम पंचायत सरपंच मन्नू बैगा, मेन्टर सची तिवारी, नवान्कुर संस्था के सचिव अशोक कुमार, प्रस्फुटन समिति के सचिव आनन्द कुमार, निरंजन सिंह, केशव कुमार सहित अन्य ग्रामीणों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *