बरगवां। भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर ग्रामीण मंडल में संगठन विस्तार के तहत प्रभाकर उरमलिया को मंडल कोषाध्यक्ष तथा प्रकाश राय को सहकोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा की गई इस नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।प्रभाकर उरमलिया लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, कार्यशैली एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की आर्थिक एवं संगठनात्मक गतिविधियां बेहतर ढंग से संचालित होंगी।नवनियुक्त मंडल कोषाध्यक्ष प्रभाकर उरमलिया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति एवं संगठन के विस्तार के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।इस नियुक्ति पर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, महामंत्री श्याम नारायण शुक्ला, जिला सहकोषाध्यक्ष चंद्रिका द्विवेदी, रामनारायण उरमलिया, सतनारायण सोनी, मंडल अध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, संदीप पुरी, पूर्व मंडल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा, विवेक पांडे, डॉ. राज पांडे, पार्षद पवन कुमार चीनी, राहुल मिश्रा, सुमित सिंह, बद्री प्रताप सिंह, हरे कृष्ण सिंह, मीडिया प्रभारी अजय दहिया, ज्ञानेंद्र पांडे, विजय तिवारी, विश्वनाथ कहर, नीरज गुप्ता, अवनीश पांडे, हरि बैगा, अनिल, राजीव रावत, राजीव तिवारी, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की
