• Wed. Mar 25th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

विवेकानंद रूरल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मप्र आठवीं बोर्ड में लहराया परचम, 5वीं व 8वीं में रहा 100% रिजल्ट

Spread the love

अनूपपुर।मध्य प्रदेश में कक्षा आठवीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विवेकानंद रूरल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खास बात यह रही कि विद्यालय का कक्षा 5वीं एवं 8वीं दोनों में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा, जिससे विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है।विद्यालय की छात्रा नित्या तिवारी (पिता अरुण तिवारी) ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्रतिष्ठा गुप्ता (पिता राजेश गुप्ता) ने 89.5 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा एकता मिश्रा (पिता पुष्पेंद्र मिश्रा) ने 88.83 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन को दिया। विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई।विद्यालय के संचालक ललित नारायण मिश्रा एवं अभिषेक मिश्रा ने सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।वहीं विद्यालय की प्राचार्य रोहिणी पांडे ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *