
अमरकंटक।मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक तीर्थ स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में दिनांक 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विद्यालय के विशाल सभा-हाल में किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए प्रेरक उद्बोधन को तन्मयता से सुना। माननीय प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण के महत्व को समझाते हुए परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि अवसर के रूप में स्वीकार करने तथा मानसिक संतुलन बनाए रखते हुए आगे बढ़ने का दृढ़ संकल्प लिया।विद्यालय के प्राचार्य आशीष शुक्ला ने इस अवसर पर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री का यह संवाद छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया मार्गदर्शन विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण, अनुशासन एवं आत्मबल विकसित करने की दिशा दिखाता है, जिससे उनका मानसिक विकास सुदृढ़ होता है और वे बिना तनाव के परीक्षा में सफल हो सकते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डी.एस. सेंगर, राजीव कुमार झा, ओ.एस. चौहान, सचिन जाटव, मनोरमा कौशल, अंबिका राय, एन.के. पटेल, रमेश सिंह, एम.एल. कोरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा के भय से मुक्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा, जिसे विद्यार्थियों ने पूर्ण रूप से आत्मसात किया


