• Sat. Feb 7th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की चयन परीक्षा सम्पन्न

Spread the love

अमरकंटक।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक, जिला अनूपपुर के तत्वावधान में कक्षा IX एवं XI की चयन परीक्षा का आयोजन दिनांक 07 फरवरी 2026, शनिवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चयन परीक्षा को लेकर क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा तथा परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं के लिए कुल 415 परीक्षार्थी तथा कक्षा 11वीं के लिए कुल 108 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के सुचारु एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।प्रथम परीक्षा केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक एवं द्वितीय परीक्षा केंद्र सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक निर्धारित किया गया था।कक्षा 9वीं की चयन परीक्षा में कुल पंजीकृत 415 परीक्षार्थियों में से 78 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 22 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं कक्षा 11वीं की चयन परीक्षा में कुल 108 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से मात्र 28 परीक्षार्थी (26 प्रतिशत) ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक परीक्षा केंद्र में कक्षा 9वीं हेतु 264 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 207 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरकंटक परीक्षा केंद्र में 151 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 119 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।कक्षा 11वीं की चयन परीक्षा में कुल 108 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से केवल 28 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिससे उपस्थिति प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा।उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य आशीष शुक्ला ने बताया कि कक्षा 9वीं एवं 11वीं की चयन परीक्षा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुई। सभी परीक्षार्थियों ने समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचकर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ परीक्षा में भाग लिया तथा परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह रहा और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *