• Mon. Jun 1st, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

जिला प्रशासन ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा — जल्द होगी ठोस कार्रवाईपत्रकार एकता मंच के बैनर तले पत्रकारों ने कलेक्टर और एसपी से की मुलाकात

Spread the love

अनूपपुर।
पत्रकार एकता मंच अनूपपुर के बैनर तले जिले के समस्त पत्रकारों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान से मुलाकात कर क्षेत्र में समाचार संकलन के दौरान आने वाली कठिनाइयों, सुरक्षा, मान्यता, संवाद व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

पत्रकारों ने बताया कि समाचार कवरेज के दौरान कई बार उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर सहयोग नहीं मिल पाता, जिससे निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है। इसी तरह मान्यता से जुड़ी समस्याएं, प्रशासनिक संवाद की कमी एवं सुरक्षा के मुद्दे भी सामने रखे गए।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि पत्रकार समाज की आंख और कान होते हैं, उनकी भूमिका समाज और शासन के बीच सेतु की तरह होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पत्रकारों की सभी उचित मांगों और समस्याओं का निराकरण शीघ्र किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कहा कि जिले के पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और प्रशासन उसके साथ सहयोगी भाव से कार्य करेगा।

बैठक का माहौल सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रहा। पत्रकारों ने एकजुट होकर अपनी बातें रखीं, वहीं जिला प्रशासन ने भी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिया। बैठक के अंत में पत्रकारों ने कलेक्टर और एसपी का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में ठोस सुधार देखने को मिलेंगे।

इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में प्रशासन से संवाद और सहयोग की निरंतरता बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *