• Mon. Mar 2nd, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

अनूपपुर: नकली डीईएफ यूरिया बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

अनूपपुर, 28 जून 2025: अनूपपुर पुलिस ने Gulf Oil Lubricants India Limited कंपनी का नकली डीईएफ यूरिया बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी और एसडीओपी श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।

6 जून 2025 को मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अमरकंटक तिराहे के पास जायसवाल मोटर पार्ट्स की दुकान से 20 लीटर नकली Gulf Ad Blue R Max डीईएफ यूरिया जब्त किया। आरोपी उमेश जायसवाल (35), निवासी उज्जवल कॉलोनी, वार्ड नंबर 13, अनूपपुर के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 01/25, धारा 106 बी.एन.एस.एस. दर्ज किया गया।

जब्त सामग्री का सिलवासा (दमन दीव) स्थित कंपनी की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया, जहां यह नकली पाया गया। इसके बाद अपराध क्रमांक 330/25, धारा 318(4) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर उमेश जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक गोविंद प्रसाद पनिका, प्रधान आरक्षक विनय बैस, रितेश सिंह, ज्ञानेंद्र पासी और आरक्षक प्रकाश तिवारी शामिल थे। यह कार्रवाई नकली सामान के अवैध कारोबार पर नकेल कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

एसईसीएल की हैवी गाड़ी से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सोहागपुर में लेबर कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक हड़ताल सफल, सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक गेट पर डटे रहे श्रमिक एचएमएस, इंटक, एटक और सीटू की एकजुटता; डिस्पैच तक रोका, श्रमिक अधिकारों पर सरकार को घेरा
सोहागपुर क्षेत्र में ऐतिहासिक रही 12 फरवरी की हड़ताल, श्रमिक एकता ने प्रबंधन और केंद्र सरकार को दिया स्पष्ट संदेश संयुक्त मोर्चा—इंटक, एटक, सीटू एवं एचएमएस के आह्वान पर श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ ठप रहा कामकाज, 12वें वेतन समझौते पर भी बढ़ा दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *