• Sun. Nov 23rd, 2025

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

नगर पालिका बिजुरी में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अध्यक्ष ने किया पौधारोपण

Spread the love

बिजुरी (अनूपपुर)। नगर पालिका परिषद बिजुरी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती साहबीन पनिका, उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) तथा समस्त पार्षदगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सुबह से ही नगर पालिका परिसर में योग प्रेमियों और नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। योग प्रशिक्षक ने प्रतिभागियों को योग के महत्व और विधियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती साहबीन पनिका द्वारा नगर पालिका परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष महोदया ने कहा, “एक वृक्ष 100 पुत्रों के समान होता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर भावी पीढ़ी को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान करना चाहिए।”

पौधारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, सीएमओ, पार्षदगण, नगर परिषद कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

नगर पालिका द्वारा यह संदेश दिया गया कि योग और वृक्षारोपण दोनों ही जीवन को स्वस्थ और पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *