• Mon. Sep 28th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का चयन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में आयोजित हुई जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता, खेल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

Spread the love

अनूपपुर। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन 27 सितंबर 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभावान खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन प्रक्रिया संपन्न कराई गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महामंत्री शिवरतन वर्मा, पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 12 अभय पांडे तथा मनोनीत पार्षद एवं ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों में अनुशासन, मेहनत और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।जिला स्तर पर आयोजित इस चयन प्रक्रिया का संचालन सहायक आयुक्त के आदेशानुसार जिला क्षेत्र संयोजक संतोष बाजपेई के निर्देशन में किया गया। वहीं जिला क्रीड़ा प्रभारी श्री उपेंद्र कुमार मिश्रा की उपस्थिति में प्रतियोगिता एवं चयन संबंधी प्रक्रिया संपन्न हुई।चयन प्रक्रिया के दौरान मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, मनोज कुमार सोनी, विश्वास शुक्ला, श्रीमती सलमा बेगम, दीपक राठौर, शशांक सिंह, विवेक कुमार यादव, हेमलता राठौर, साक्षी पाठक, दिवाकर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण सहित क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन, खेल कौशल एवं अनुशासन को ध्यान में रखते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। आयोजन का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना रहा।आयोजकों ने कहा कि ऐसे जिला स्तरीय आयोजनों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में इन प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *