अमलाई।गौ सेवा और सनातन संस्कृति के संवाहक आदित्य पटेरिया की राष्ट्र धर्म यात्रा 3 जुलाई को जब अमलाई पहुंची, तो बापू चौक जनसमूह और भावनाओं से गूंज उठा। इंदौर निवासी आदित्य ने उज्जैन से पदयात्रा प्रारंभ की है, जिसका लक्ष्य है — गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवाना। अमलाई पहुंचने पर पार्षद पवन कुमार चीनी एवं उनकी मित्रमंडली ने परंपरागत वंदन व पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत कर इस प्रयास को जनआंदोलन में बदलने का संकेत दिया।बापू चौक बना सांस्कृतिक चेतना का केंद्रजहां एक ओर सड़क पर पदयात्रा की थकान झलक रही थी, वहीं बापू चौक पर स्वागत की गर्मजोशी ने उसे धूल चटा दी। स्थानीय नागरिकों ने इस अवसर पर ‘गौ माता राष्ट्रमाता बने’ के जयघोष के साथ अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया।पार्षद पवन कुमार चीनी न केवल नगर परिषद बरगवां के जनप्रतिनिधि हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी उनका नाम विशेष आदर से लिया जाता है। धार्मिक मूल्यों और राष्ट्रहित में वे हमेशा अग्रणी रहे हैं। आदित्य पटेरिया ने चीनी जी के इस योगदान को “सच्चे राष्ट्र सेवक की पहचान” बताया।यात्रा से अधिक, यह है राष्ट्र संकल्पआदित्य पटेरिया ने कहा, “यह केवल पदयात्रा नहीं, सनातन संस्कृति की पुकार है।”उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान सरकार से अपील भर नहीं, अपितु देशवासियों के मन की भावना है। उन्होंने जनता से आव्हान किया कि गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का यह प्रयास देश की आत्मा को स्वर देने जैसा है।
