• Wed. Apr 8th, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

भव्य नए परिसर में शुरू हुआ विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Oplus_17956896
Spread the love

शहडोल। जिले में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विवेकानंद पैरामेडिकल कॉलेज शहडोल अब अपने नए और अत्याधुनिक परिसर में संचालित होना प्रारंभ हो गया है। पुराने स्थान से स्थानांतरित होकर कॉलेज अब मेडिकल कॉलेज शहडोल के समीप निर्मित भव्य एवं विशाल भवन में स्थापित किया गया है, जहां विद्यार्थियों के लिए उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।नए परिसर में पैरामेडिकल से जुड़े विभिन्न कोर्सों का संचालन शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब बेहतर और आधुनिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवागमन के लिए बस सेवा की भी व्यवस्था की गई है, जिससे दूर-दराज के छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसके साथ ही, नए भवन में विद्यार्थियों के लिए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। यहां छात्र-छात्राएं रहकर पढ़ाई कर सकते हैं और आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों का लाभ उठा सकते हैं।चर्चा के दौरान कॉलेज के संचालक श्री गुप्ता ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है। इसके लिए कॉलेज में नई-नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे जिले के छात्रों को बड़े शहरों जैसी शिक्षा यहीं प्राप्त हो सके।स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कॉलेज के इस नए कदम की सराहना करते हुए इसे जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक और प्रगतिशील पहल बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *