अनूपपुरकेंद्रीय बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि पवन कुमार चीनी ने इसे आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुंचाने की एक ठोस और दूरदर्शी योजना है।पवन कुमार चीनी ने कहा कि इस बजट में गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई गई हैं, जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार ने इन चार वर्गों को सशक्त करने का जो संकल्प लिया है, वह आने वाले वर्षों में सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाएगा।उन्होंने बजट में आम जनता को मिली राहत पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि खेल उपकरण, कैंसर व डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं, मोबाइल फोन, ईवी बैटरियां, लेदर उत्पाद, माइक्रोवेव ओवन और सोलर पैनल सस्ते किए जाने से मध्यम वर्ग और गरीब तबके को सीधा फायदा मिलेगा। इससे इलाज सस्ता होगा और तकनीक आम लोगों की पहुंच में आएगी।एआई और रोजगार पर विशेष जोरपवन कुमार चीनी ने कहा कि बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों को बढ़ावा देना भविष्य की जरूरत है। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और प्रशासनिक सेवाओं से लेकर खेती तक हर क्षेत्र में डिजिटल क्रांति आएगी।MSME और खेल क्षेत्र को मिलेगा संबलउन्होंने बताया कि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ रुपये का कोष रोजगार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं खेलो इंडिया मिशन को नई ऊर्जा मिलने से ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।पर्यावरण और पर्यटन की दिशा में बड़ा कदमपवन कुमार चीनी के अनुसार 20,000 करोड़ रुपये की कार्बन अवशोषण योजना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, अराकू वैली और पश्चिमी घाट को इको-फ्रेंडली पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करना रोजगार और प्रकृति दोनों के लिए लाभकारी होगा।किसानों को मिलेगा स्मार्ट सहयोगउन्होंने कहा कि “भारत विस्तार” नामक बहुभाषी AI टूल किसानों के लिए वरदान साबित होगा, जिससे उन्हें मौसम, फसल और बाजार की सटीक जानकारी तुरंत मिलेगी और उनकी आय में वृद्धि होगी।डिजिटल भारत को नई उड़ानक्लाउड सेवाओं को 2047 तक टैक्स फ्री करने का निर्णय भारत को वैश्विक टेक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इसके साथ ही पशु चिकित्सा कॉलेजों और अस्पतालों के लिए पूंजी सब्सिडी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
विकसित भारत की ओर बड़ा कदम: बजट 2026 को पवन कुमार चीनी ने बताया जनहितैषी
Oplus_16908288 