उमरिया।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। करीब दो माह तक चली विस्तृत समीक्षा, मंथन और संगठनात्मक संवाद के बाद प्रदेशभर के 780 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई। यह सूची प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के पश्चात अंतिम रूप दी गई, जिसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जारी किया गया।प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि “ब्लॉक अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व के संदेश को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है। कांग्रेस का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर जनता की आवाज बनना है।”—मानपुर विधानसभा क्षेत्र को मिला नया नेतृत्वमानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 90 से कांग्रेस ने संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए तीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है—रोशनी सिंह – मानपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षरवि मिश्रा – पाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगौरीशंकर मिश्रा – इंदवार उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षइन नियुक्तियों से मानपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।—युवा आदिवासी महिला को कमान: सामाजिक और राजनीतिक संदेशमानपुर ब्लॉक की कमान पहली बार एक युवा आदिवासी महिला को सौंपे जाने से क्षेत्र में सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश गया है। यह निर्णय कांग्रेस पार्टी की समावेशी राजनीति, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी नेतृत्व को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।रोशनी सिंह वर्तमान में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उमरिया की जिला अध्यक्ष भी हैं। संगठनात्मक अनुभव, तेज-तर्रार कार्यशैली और स्पष्ट विचारों के चलते उन्होंने अल्प समय में पार्टी और जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।—राजनीतिक साहस और मुखर भूमिका से बनीं पहचानहाल के दिनों में रोशनी सिंह उस समय खासा चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने मानपुर जनपद पंचायत के 15 सदस्यों के शपथ पत्र के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। इस कदम ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी और उन्हें एक साहसी व जमीनी नेता के रूप में स्थापित किया।—कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौलरोशनी सिंह की नियुक्ति पर जिलेभर में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शारदा प्रसाद गौतम, ओ.पी. द्विवेदी, विजय सिंह, मनोज सिंह, तिलकराज सिंह, ज्ञान प्रकाश पटेल, के.के. प्यासी, उमाशंकर पटेल, रामगोपाल दहिया, सुदामा सेन, विकास गुप्ता, रतीभान सिंह, विजय गौतम, दिलीप चतुर्वेदी, रामायण तिवारी, विष्णु तिवारी, भोला पटेल, संतोष सिंह, कुश परिहार, संदीप तिवारी, रामनरेश सिंह, रामकिंकर पाल, अशोक पटेल, हीराबाई, श्रीकांत गुप्ता, अमर प्यासी, पंकज गौतम, चंद्रेश गुप्ता, रवि सेन, शेख आशिक, संदीप गुप्ता, ऋतिक प्यासी, रोशन खान, सलीम खान सहित अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।—आगामी चुनावों से पहले संगठन को मिलेगी धारराजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रोशनी सिंह जैसी युवा, जुझारू और जमीनी नेता को संगठन की कमान सौंपना आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से अहम निर्णय साबित हो सकता है। इससे न केवल संगठन में नई ऊर्जा आएगी, बल्कि महिलाओं, युवाओं और आदिवासी समाज में भी कांग्रेस का जनाधार मजबूत होगा।

