देवहरा (अनूपपुर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम देवहरा में देशभक्ति की अनोखी मिसाल पेश करते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा ने पूरे गांव को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम के वरिष्ठ समाजसेवी रामसुंदर तिवारी ने किया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ ओम अनघा फिलिंग स्टेशन देवहरा से हुआ। वहां से यात्रा रंग-बिरंगे झंडों और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ी। यात्रा ने मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सकोल स्कूल और संजय नगर तक का सफर तय किया। इस दौरान हर तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज और ‘वंदे मातरम्’ व ‘भारत माता की जय’ के नारे सुनाई देते रहे।
इस तिरंगा यात्रा में बच्चे, युवा और बुजुर्गों का उत्साह चरम पर था। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए अपनी भागीदारी निभाई। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
इस अवसर पर सीएमओ रवि करण त्रिपाठी, संतोष तिवारी, रमाकांत तिवारी, संजय पांडे, सुजीत कुमार तिवारी, प्रकाश चंद तिवारी, अवध सारण गौतम, संजीव तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, विश्व प्रकाश तिवारी, तेज प्रकाश तिवारी, राजेंद्रकांत तिवारी, शैलेश तिवारी, अमित कुमार तिवारी, संजय तिवारी, हेमंत तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी, ओम पांडे, वीरेंद्र तिवारी, यशराज तिवारी, अंश तिवारी, मंथन तिवारी, हर्ष प्रताप सिंह, महेश प्यासी, अभय कान तिवारी, भानु तिवारी, कान्हा तिवारी, अंकुर चौधरी, समय विजय यादव, शंकर मूर्ति, राजमार्को समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान जगह-जगह देशभक्ति के गीत बजते रहे और ग्रामीणों ने यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बच्चों और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर गौरव और उत्साह की झलक साफ दिखाई दे रही थी।
आयोजन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में भाईचारे, एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


