• Sat. Oct 4th, 2025

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

कोरबा दीपिका की अवंतिका तिवारी बनीं युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव

Spread the love

महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई दिशा, कांग्रेसजनों ने दी बधाई

अमरकंटक (अनूपपुर)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के कोरबा दीपिका निवासी सुश्री अवंतिका तिवारी को अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति 29 जुलाई 2025 को एआईसीसी महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।

शिक्षा व संगठनात्मक योगदान

अवंतिका तिवारी के पिता सृष्टिधर तिवारी एसईसीएल दीपिका में कार्यरत हैं। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में शिक्षा प्राप्त की है।
वर्तमान में वे इंदिरा फैलोशिप की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं तथा महिला सशक्तिकरण, भागीदारी एवं जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे शक्ति अभियान के तहत देश के विभिन्न ग्रामीण अंचलों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद कर रहीं हैं और उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य कर रही हैं।

परिवारिक पृष्ठभूमि

वे अनूपपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार धनंजय तिवारी की भतीजी तथा नई दुनिया प्रतिनिधि अंजय तिवारी की छोटी बहन हैं।

बधाई संदेश :-

अवंतिका तिवारी की नियुक्ति पर बधाई शुभकामनाएं देने वालों मे मुख्य रूप से

पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह

जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, संतोष पांडेय

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के एहसान अली अंसारी

जिला सेवा दल अध्यक्ष जौहर अली, आशुतोष मार्को, राजन राठौर, संतोष यादव

राम सजीवन गौतम, दोमल सिंह, संतोष राठौर, मोहम्मद शकीर, पुरुषोत्तम कनौजिया

अमरकंटक नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती सिंह, उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम, वीरू तंबोली

मंडलम अध्यक्ष श्यामलाल सेन, महिला कांग्रेस नेत्री अंकेश्वरी सिंह
आदि शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *