• Tue. Mar 3rd, 2026

News Junction MP Chhattisgarh

India #1 News Platform

लिटिल स्टेप स्कूल प्रबंधन पर किताब वितरण में अनियमितता और कमीशनखोरी के आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत

Spread the love

अनूपपुर,
जिले के प्रतिष्ठित निजी विद्यालय लिटिल स्टेप स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों और पुस्तक विक्रेताओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पुस्तक सूची जारी करने में देरी की, जबकि एक विशेष किताब दुकान को पहले ही सूची उपलब्ध करवा दी गई, जिससे उस दुकान को समय रहते किताबों का स्टॉक मंगवाने का अवसर मिला।

शिकायतकर्ता ने इस मामले को “पूर्व नियोजित रणनीति” बताते हुए कहा है कि यह पूरी प्रक्रिया अभिभावकों को विशेष दुकान की ओर मजबूर करने और कमीशनखोरी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। इससे अन्य पुस्तक विक्रेताओं को व्यापार में नुकसान झेलना पड़ा, साथ ही अभिभावकों को महंगी दरों पर किताबें खरीदनी पड़ीं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि किताबों की सूची मई के अंत तक जारी की जानी चाहिए थी, ताकि सभी पुस्तक विक्रेता समान रूप से तैयारी कर सकें और अभिभावकों को भी विकल्प उपलब्ध हो। लेकिन सूची जानबूझकर जून के दूसरे सप्ताह में जारी की गई, जबकि एक दुकान पर पहले से ही सभी किताबें उपलब्ध थीं।

इस स्थिति में अभिभावकों को विकल्पहीन होकर उसी दुकान से ऊँची कीमतों पर किताबें खरीदनी पड़ीं, जिससे उनके बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन और चुनिंदा दुकानदारों के बीच आपसी मिलीभगत है, जिसके चलते पारदर्शिता और निष्पक्षता पूरी तरह से समाप्त हो गई है।

इस संबंध में लिखित शिकायत जिला कलेक्टर को सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं होती, तो अभिभावक और स्थानीय व्यापारी मिलकर उग्र प्रदर्शन करेंगे

Oplus_16777216
एसईसीएल की हैवी गाड़ी से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सोहागपुर में लेबर कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक हड़ताल सफल, सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक गेट पर डटे रहे श्रमिक एचएमएस, इंटक, एटक और सीटू की एकजुटता; डिस्पैच तक रोका, श्रमिक अधिकारों पर सरकार को घेरा
सोहागपुर क्षेत्र में ऐतिहासिक रही 12 फरवरी की हड़ताल, श्रमिक एकता ने प्रबंधन और केंद्र सरकार को दिया स्पष्ट संदेश संयुक्त मोर्चा—इंटक, एटक, सीटू एवं एचएमएस के आह्वान पर श्रम विरोधी कानूनों के खिलाफ ठप रहा कामकाज, 12वें वेतन समझौते पर भी बढ़ा दबाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *